नोबेल पुरस्कार से संबंधित महत्वपूर्ण बिन्दु
✅ नोबेल पुरस्कार से संबंधित महत्वपूर्ण बिन्दु 🔘 वर्ष 2020 में चिकित्सा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई है इस वर्ष यह पुरस्कार हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज करने वाले अमेरिकन वैज्ञानिकों हार्वी जे अल्टर व चार्ल्स एम राइस और ब्रिटिश माइकल ह्यूटन को संयुक्त रूप से मेडिसिन या फिजियोलॉजी के लिए को दिया जाएगा। 🔘 नोबेल पुरस्कार विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है जो की चिकित्सा के अलावा शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाता है 🔘 स्वीडन के कारोलिंस्का संस्थान के नोबेल असेंबली ने एक बयान में कहा, "हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज ने क्रोनिक हेपेटाइटिस के शेष मामलों के कारण का पता लगाया और रक्त परीक्षण और नई दवाओं से लाखों लोगों की जान बचाई है।" 🔘 हेपेटाइटिस ए और बी वायरस की खोज महत्वपूर्ण कदम था, लेकिन रक्त-जनित हेपेटाइटिस के अधिकांश मामले अस्पष्टीकृत रहे। 🔘 नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा स्टॉकहोम में नोबेल कमेटी के प्रमुख थॉमस पर्लमैन द्वारा की गई । 🔘 विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, हर साल दुनिया भर में 70 मिल...