करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: Part 2

🏆करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: Part 2

•    वह टीम जो आईसीसी टी-20 रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंच गयी है- ऑस्ट्रेलिया

•    नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने वाला देश का पहला राज्य जो बन गया है- हिमाचल प्रदेश

•    अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 100 गोल करने वाला दुनिया का दूसरा खिलाड़ी जो बन गया है- क्रिस्टियानो रोनाल्डो

•    हाल ही में जिस तेलुगू फिल्म अभिनेता का दिल का दौरा पड़ने से 74 साल की उम्र में निधन हो गया है- जयप्रकाश रेड्डी

•    फिच रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में जितने प्रतिशत की भारी गिरावट का अनुमान लगाया है-10.5 प्रतिशत

•    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक राज्यों को सरकारी विज्ञापनों की विषय-वस्तु के नियमन के बारे में जितने सदस्यों की समिति का गठन करना है- तीन

•    दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को असम राइफल्स के लिये दोहरी नियंत्रण संरचना को समाप्त करने अथवा उसे बनाए रखने को लेकर निर्णय लेने हेतु जितने सप्ताह का समय दिया है-12 सप्ताह

•    जिस राज्य सरकार ने हाल ही में एक पुरानी योजना SVAYEM योजना को फिर से लॉन्च किया- असम

•    वह राज्य जिसमें पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु नदियों में क्रूज चलने की शुरुआत की जाएगी- ओडिशा

•    वोडाफोन और आईडिया कंपनी ने हाल ही में मिलकर कंपनी को यह नया नाम रखा है- VI (वीआई)

•    विश्व साक्षरता दिवस जिस दिन मनाया जाता है-8 सितंबर

•    वह देश जो हाइपरसोनिक प्रौद्योगिकी निदर्शक यान (एचएसटीडीवी) तैयार करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है- भारत

•    भारत के जिस रेडियो खगोल विज्ञान के जनक का महाराष्ट्र के पुणे में निधन हो गया- डॉ गोविंद स्वरूप

•    इटैलियन ग्रैंड प्रिक्स 2020 का विजेता जो है- पियरे गैसली

•    केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के जिस जिले को राज्य का पूरी तरह डिजिटल अर्थव्यवस्था वाला पहला जिला घोषित किया है- विरुधुनगर

•    जीवन बीमा कंपनी बजाज आलियांज ने जिस अभिनेता को अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है- आयुष्मान खुराना

•    हाल ही में तुर्की ने पूर्वी भू-मध्य सागर में जिस देश द्वारा एक नौसैनिक अभ्यास के आयोजन की घोषणा की है- रूस

•    भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने जिसको बैंक का प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाए जाने के लिए अपनी मंजूरी दी है- मुरली रामकृष्णन

•    जिस राज्य ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस 2019 की रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है- आंध्र प्रदेश

•    जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का प्रमुख सचिव जिसे नियुक्त किया गया है- आईएएस नितिश्वर कुमार

•    प्रथम अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस जब मनाया जा रहा है-7 सितम्बर

•    शिक्षक दिवस जिस दिन मनाया जाता है-5 सितम्बर

•    जिस देश के वित्त मंत्री और संचार मंत्री युबराज खाटीवाड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है- नेपाल

•    ब्रिक्स खेल 2021 की मेजबानी जिस देश को सौंपी गयी है- भारत

Comments

Popular posts from this blog

उच्चारण स्थान - संस्कृत

NEP 1986 प्रश्न

Rajasthan GK questions,राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्न