दुर्गा भाभी-जो बनीं थी भगत सिंह की पत्नी जानिए उनके बारे में रोचक बातें

दुर्गा भाभी-जो बनीं थी भगत सिंह की पत्नी 
जानिए उनके बारे में रोचक बातें 
➡️ दुर्गा भाभी का वास्तविक नाम दुर्गा देवी बोहरा है, वह क्रांतिकारी भगवती चरण बोहरा की पत्नी होने के कारण सभी क्रांतिकारी साथी उन्हें दुर्गा भाभी कह कर बुलाते थे।
➡️ जब दुर्गा भाभी के पति स्वतंत्रता संग्राम के लिए बम बनाते हुए शहीद हो गए थे, तब भी दुर्गा भाभी ने धैर्य नहीं खोया बल्कि क्रांति को जारी रखने के लिए राजस्थान से हथियार लाकर क्रांतिकारियों को देती थी और स्वयं भी अंग्रेजों के विरुद्ध क्रांतिकारी गतिविधियों में अग्रसर रही।
➡️ वीरांगना दुर्गा भाभी ने गवर्नर हैली पर भी 9 अक्टूबर, 1930 हमला किया एवं उन्होंने ब्रिटिश गवर्नर हैली एवं उनके साथियों पर अंधाधुन गोलियाँ बरसायी।
➡️ दर्गा भाभी ने  मॉन्टेसरी स्कूल की नींव भी रखी थी, इसके साथ मद्रास से मॉन्टेसरी सिस्टम की ट्रेनिंग ली। ऐसे में 1956 में उनके इस कार्य की जानकारी मिलने के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू उनसे मिलने गए थे।
➡️ दर्गा भाभी का भगत सिंह की पत्नी बनने वाला किस्सा आज भी चर्चित है। अंग्रेजों के एक मिशन को विफल करने के लिए दुर्गा भाभी ने 18 दिसंबर, 1928 को वेश भूषा बदलकर कलकत्ता-मेल से यात्रा की थी। इस दौरान वह भगत सिंह की पत्नी बनकर उनके साथ बैठ गई थीं। वहीं राजगुरु सर्वेन्ट्स के कम्पार्टमेंट में बैठे थे। जबकि इस मिशन में इनके साथ चंद्रशेखर आजाद तीर्थयात्रियों के ग्रुप में गाते हुए सफर कर रहे थे।
➡️ दर्गा भाभी ने पहले गाजियाबाद और फिर वर्ष 1937 से 1982 तक लखनऊ में शिक्षण केंद्र चलाया |
➡️ दुर्गा भाभी ने 97 साल की उम्र में 15 अक्टूबर, 1999 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

Comments

Popular posts from this blog

उच्चारण स्थान - संस्कृत

NEP 1986 प्रश्न

Rajasthan GK questions,राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्न